फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनावी समर में 95 साल की जल देवी, कहा-लट्ठ से कराऊंगी भ्रष्टाचार खत्म

चुनावी समर में 95 साल की जल देवी, कहा-लट्ठ से कराऊंगी भ्रष्टाचार खत्म

उम्र की अंतिम दहलीज पर लोगों के हौसले टूट जाते हैं। पैरों पर खड़े होने से लेकर उठने बैठने और खाने-पीने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन 95 साल की जलदेवी के तो हौसले बुलंद हैं। वह खेरागढ़...

चुनावी समर में 95 साल की जल देवी, कहा-लट्ठ से कराऊंगी भ्रष्टाचार खत्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Jan 2017 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

उम्र की अंतिम दहलीज पर लोगों के हौसले टूट जाते हैं। पैरों पर खड़े होने से लेकर उठने बैठने और खाने-पीने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन 95 साल की जलदेवी के तो हौसले बुलंद हैं। वह खेरागढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 

पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को जैसे ही जलदेवी अपनी व्हीलचेयर से अपने बेटे के साथ कलक्ट्रेट पहुंची वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। जल देवी वर्तमान में जगनेर ब्लाक के वार्ड नंबर 28 से जिला पंचायत सदस्य भी है। पंचायत चुनाव में जल देवी को रिकार्ड 13000 मत मिले थे। जो पूरे यूपी के पंचायत चुनाव में एक रिकार्ड था। 

नामांकन कराने आई 95 साल की जलदेवी का कहना है कि चुनाव में जीत मिलने के बाद जनसेवा करेगी। जलदेवी ने अपने प्रमुख मुद्दे बताते हुए कहा कि कोई नेता काम नहीं कराता, बस चुनाव में दिखते हैं। वह विकास और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए चुनाव में उतरी हैं और अगर बात से खत्म हुआ तो ठीक नहीं तो लट्ठ से भ्रष्टाचार खत्म कराऊंगी। 

वहीं जलदेवी के बेटे रामनाथ सिकरवार ने भी खेरागढ़ से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है।हालांकि उनका कहना है कि मां ने कहा तो वह पर्चा वापस ले लेंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें