फोटो गैलरी

Hindi Newsसवाल : महिलाएं शांति से क्यों नहीं जी सकतीं

सवाल : महिलाएं शांति से क्यों नहीं जी सकतीं

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि क्या इस देश में महिलाओं को शांति से जीने का अधिकार नहीं है। कोई व्यक्ति किसी महिला पर प्रेम करने का दबाव नहीं बना सकता...

सवाल : महिलाएं शांति से क्यों नहीं जी सकतीं
एजेंसीMon, 24 Apr 2017 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि क्या इस देश में महिलाओं को शांति से जीने का अधिकार नहीं है। कोई व्यक्ति किसी महिला पर प्रेम करने का दबाव नहीं बना सकता है।

जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक अपील पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि महिला की खुद की स्वतंत्र पसंद होती है। याचिकाकर्ता को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर करने के मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई थी। याचिकाकर्ता ने फैसले के खिलाफ अपील की थी। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें