फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में इंजीनियर के दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत

मुंबई में इंजीनियर के दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत

मुंबई की विशेष महिला अदालत ने शुक्रवार को चर्चित अनुहया दुष्कर्म और हत्याकांड के दोषी चंद्रभान को मौत की सजा सुनाई है। युवती टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। सजा का ऐलान करते हुए स्पेशल जज...

मुंबई में इंजीनियर के दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 31 Oct 2015 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई की विशेष महिला अदालत ने शुक्रवार को चर्चित अनुहया दुष्कर्म और हत्याकांड के दोषी चंद्रभान को मौत की सजा सुनाई है। युवती टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। सजा का ऐलान करते हुए स्पेशल जज रुशाली जोशी ने इसे  दुर्लभ से दुर्लभतम की श्रेणी में रखा।

आंध्र प्रदेश की रहने वाली अनुहया क्रिसमस की छुट्टियों के बाद 5 जनवरी 2014 को विजयवाड़ा से मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पहुंची थी। 16 जनवरी को उसका क्षतविक्षत शव मिला। जांच में सामने आया कि चंद्रभान ने स्टेशन पर खुद को टैक्सी चालक बताया लेकिन उसके पास सिर्फ बाइक थी।

कोई दूसरा वाहन नहीं मिलने पर वह चंद्रभान के साथ बाइक पर ही अंधेरी के लिए चल दी। चंद्रभान उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने अनुहया के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी। कोर्ट के फैसले पर चंद्रभान ने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठे मामले में फंसाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें