फोटो गैलरी

Hindi Newsपद्म अवार्ड के लिए लॉबिंग: रामदेव

पद्म अवार्ड के लिए लॉबिंग: रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को पद्म पुरस्कारों को लेकर विवादित बयान दिया। रामदेव ने कहा कि पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और यहां तक कि नोबेल जैसे पुरस्कार पाने के लिए जबरदस्त लॉबिंग की जाती...

पद्म अवार्ड के लिए लॉबिंग: रामदेव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 10 May 2015 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को पद्म पुरस्कारों को लेकर विवादित बयान दिया। रामदेव ने कहा कि पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और यहां तक कि नोबेल जैसे पुरस्कार पाने के लिए जबरदस्त लॉबिंग की जाती है।

उन्होंने कहा कि जिनका अधिक राजनीतिक प्रभाव होता है वे ये पुरस्कार पाने में सफल रहते हैं। योग गुरु ने यह बात दिल्ली में एसोचैम के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कही। रामदेव को इस साल पद्म पुरस्कार देने का संकेत दिया गया था, लेकिन उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर इसे स्वीकार करने से मना कर दिया था।
(एजेंसी)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें