फोटो गैलरी

Hindi Newsहिन्दुस्तान खास: भूकंप से दस फीट दक्षिण की ओर खिसका काठमांडू

हिन्दुस्तान खास: भूकंप से दस फीट दक्षिण की ओर खिसका काठमांडू

नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप से काठमांडू 30 सेकंड में अपनी धुरी से 10 फुट दक्षिण की ओर खिसक गया है। वाडिया भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने नासा के हवाले से यह जानकारी दी है। पृथ्वी का...

हिन्दुस्तान खास: भूकंप से दस फीट दक्षिण की ओर खिसका काठमांडू
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Apr 2015 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप से काठमांडू 30 सेकंड में अपनी धुरी से 10 फुट दक्षिण की ओर खिसक गया है। वाडिया भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने नासा के हवाले से यह जानकारी दी है।

पृथ्वी का 7,200 किमी भूभाग तीन मीटर ऊपर उठा : नेपाल में शनिवार को रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसकने से हुए घर्षण के कारण पृथ्वी का 7,200 वर्ग किलोमीटर भूभाग अपनी जगह से तीन मीटर ऊपर उठ गया। इसी खिंचाव की वजह से एक ही झटके में 79 लाख टन ऑफ टीएनटी ऊर्जा निकली, जिससे पृथ्वी की धुरी पर भी असर पड़ा। इस ऊर्जा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा में हुए एटमी धमाके से निकली ऊर्जा से 504.4 गुना ज्यादा थी।

सेटेलाइट अध्ययन किया: वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के भू भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ सुशील कुमार ने बताया कि नासा ने भूकंपीय क्षेत्र के सेटेलाइट अध्ययन के बाद काठमांडू 10 फुट खिसकने की बात कही। कुमार के मुताबिक कोलोरेडो यूनिवर्सिटी ने भी अपने अध्ययन में पृथ्वी के अपनी धुरी से 10 फुट खिसकने की पुष्टि की है।

14 भूकंप मापी यंत्र लगेंगे: वाडिया भू विज्ञान संस्थान उत्तराखंड से लेकर हिमाचल क्षेत्र में 14 नए सेस्मोग्राफ लगाने जा रहा है। इससे वाडिया संस्थान इन क्षेत्रों में आने वाले 1.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप को भी पकड़ने में सक्षम हो जाएगा। वाडिया संस्थान ने अभी इस क्षेत्र में 41 सेस्मोमीटर लगाए  हैं जो अब बढ़ जाएंगे।

डॉ सुशील कुमार ने बताया कि इससे उत्तराखंड और हिमचल में आने वाले भूकंपों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। इन सभी यंत्रों को वी सेट के जरिये वाडिया से जोड़ा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें