फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल महंगाई पर सरकार को घेरेंगे

राहुल महंगाई पर सरकार को घेरेंगे

भूमि अधिग्रहण विधेयक और किसानों की बदहाली पर केंद्र सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब महंगाई व सामाजिक कल्याण योजनाओं में कटौती के मुद्दे उठाएंगे। राहुल संसद में आम बजट पर चर्चा...

राहुल महंगाई पर सरकार को घेरेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Apr 2015 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

भूमि अधिग्रहण विधेयक और किसानों की बदहाली पर केंद्र सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब महंगाई व सामाजिक कल्याण योजनाओं में कटौती के मुद्दे उठाएंगे। राहुल संसद में आम बजट पर चर्चा के दौरान बहस में हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने सामाजिक योजनाओं में कटौती की है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद में होने वाली बहस के दौरान इन विषयों पर बोल सकते हैं। सरकार बुधवार से हर मंत्रालय का बजट पारित कराने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उर्वरक और गृहमंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों पर चर्चा होनी है।

संसद में किसानों की स्थिति पर बहस के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हस्तक्षेप से पार्टी काफी उत्साहित है। पार्टी का मानना है कि राहुल गांधी के भाषण से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। दूसरी तरफ, पार्टी संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर रही है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि संगठन चुनाव के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन बुलाया जा सकता है। इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पर पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें