फोटो गैलरी

Hindi Newsकहर: कश्मीर में फिर बाढ़ से 16 की मौत, हजारों फंसे

कहर: कश्मीर में फिर बाढ़ से 16 की मौत, हजारों फंसे

जम्मू-कश्मीर में करीब सात महीने बाद फिर बाढ़ कहर बरपा रही है। बडगाम के चदूरा गांव में सोमवार को दो मकान ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई और उधमपुर में एक व्यक्ति बह गया। हालांकि पुलिस ने 10 लोगों के ही...

कहर: कश्मीर में फिर बाढ़ से 16 की मौत, हजारों फंसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में करीब सात महीने बाद फिर बाढ़ कहर बरपा रही है। बडगाम के चदूरा गांव में सोमवार को दो मकान ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई और उधमपुर में एक व्यक्ति बह गया। हालांकि पुलिस ने 10 लोगों के ही मरने की आधिकारिक पुष्टि की है। भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से करीब दो हजार लोग फंसे हुए हैं।

पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश के कारण झेलम नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्र ने तुरंत प्रधानमंत्री राहत कोष से 200 करोड़ जारी किए हैं और जम्मू-कश्मीर सरकार ने 35 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी है।

फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें घाटी पहुंच चुकी हैं। वायुसेना के भी चार हेलीकॉप्टर मदद पहुंचाने के लिए तैयार खड़े हैं। पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ से 280 से ज्यादा मौतें हुई थीं और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

मोदी भी स्थिति पर चिंतित
बाढ़ के हालात की समीक्षा करने आए मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति को लेकर चिंतित हैं और मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बचाव एवं राहत कार्य के लिए जितनी जल्दी संभव है विमानों द्वारा सामग्री पहुंचाई जा रही है। केंद्र हर संभव मदद देने को तैयार है।
- राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री

सैकड़ों बेघरों के लिए शिविर
जम्मू-कश्मीर सरकार से बाढ़ से बेघर हुए सैकड़ों लोगों के लिए अस्थायी शिविर बनाए हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद खुद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

50 लोग सुरक्षित निकाले
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ के चांडिक कालेई ब्रिज इलाके में 50 लोग बाढ़ में फंस गये। प्रशासन से सूचना मिलते ही पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें