फोटो गैलरी

Hindi Newsहिंदी क्षेत्र में ‘हिन्दुस्तान’ की बादशाहत बरकरार

हिंदी क्षेत्र में ‘हिन्दुस्तान’ की बादशाहत बरकरार

आईआरएस 2014 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ‘हिन्दुस्तान’ 1.47 करोड़ पाठकों से साथ देश में पाठकों का दूसरा सबसे बड़ा समाचार पत्र है। ‘हिन्दुस्तान’ बिहार, झारखंड और...

हिंदी क्षेत्र में ‘हिन्दुस्तान’ की बादशाहत बरकरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आईआरएस 2014 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ‘हिन्दुस्तान’ 1.47 करोड़ पाठकों से साथ देश में पाठकों का दूसरा सबसे बड़ा समाचार पत्र है। ‘हिन्दुस्तान’ बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में पहले स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मजबूती के साथ दूसरे स्थान पर है।

यदि हम पांचों हिन्दी राज्यों को मिलाकर देखें तो ‘हिन्दुस्तान’ अपनी 1.46 करोड़ की पाठक संख्या के साथ 1.39 करोड़ की पाठक संख्या वाले दैनिक जागरण और 67.3 लाख की पाठक संख्या वाले अमर उजाला से काफी आगे पहले स्थान पर बरकरार है। बिहार में ‘हिन्दुस्तान’ की पाठक संख्या दूसरे स्थान पर मौजूद दैनिक जागरण से 13.7 लाख ज्यादा है।

झारखंड में हमारे पास दूसरे स्थान पर खडे़ प्रभात खबर से 2.2 लाख ज्यादा पाठक हैं। उत्तराखंड में ‘हिन्दुस्तान’ ने दूसरे स्थान पर मौजूद दैनिक जागरण से लगभग एक लाख पाठकों की बढ़त बना रखी है। उत्तर प्रदेश में हिन्दुस्तान दूसरे स्थान पर है और इसके पास तीसरे स्थान पर आए अमर उजाला से 12.3 लाख से ज्यादा पाठक हैं।

ये नतीजे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ‘हिन्दुस्तान’ के आक्रामक विस्तार और बिहार तथा झारखंड में मजबूत पकड़ का परिणाम हैं। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार एचटी मीडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

इस समूह के अन्य अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने दिल्ली में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी बढ़त को खासा मजबूत किया है और मुंबई में अपनी दूसरे नंबर की पोजीशन को और पुख्ता किया है। वहीं एचटी मीडिया ग्रुप के बिजनेस समाचार पत्र मिंट ने भी भारत के दूसरे सबसे बड़े बिजनेस अखबार के रूप में अपनी पकड़ मजबूत की है। इसकी पाठक संख्या 3 लाख को पार कर गई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें