फोटो गैलरी

Hindi Newsराज बब्बर को उत्तर प्रदेश संगठन की कमान सौंपी

राज बब्बर को उत्तर प्रदेश संगठन की कमान सौंपी

कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद राज बब्बर को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी। राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ चार उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।  जातीय समीकरणों का ध्यान: प्रदेश कांग्रेस...

राज बब्बर को उत्तर प्रदेश संगठन की कमान सौंपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Jul 2016 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद राज बब्बर को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी। राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ चार उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। 

जातीय समीकरणों का ध्यान: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राजा रामपाल, राजेश मिश्रा, भगवती प्रसाद चौधरी और इमरान मसूद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज बब्बर खुद स्वर्णकार हैं और उनकी पत्नी नादिरा बब्बर मशहूर रंगकर्मी हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने के लिए छानबीन समिति प्रमुख बनाया है।

कभी सपा से सांसद रहे राज बब्बर ने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फिरोजाबाद उपचुनाव में सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को हराया। 2014 में गाजियाबाद सीट पर जनरल वी.के. सिंह से हार गए थे। 2015 में उन्हें उत्तराखंड से राज्यसभा भेजा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें