फोटो गैलरी

Hindi Newsराजन दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे

राजन दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे

राजनीतिक हमले व तमाम कयासबाजियों के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को साफ किया कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। रिटायरमेंट के बाद वह शैक्षिक क्षेत्र में लौट जाएंगे। राजन ने रिजर्व...

राजन दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Jun 2016 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

राजनीतिक हमले व तमाम कयासबाजियों के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को साफ किया कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। रिटायरमेंट के बाद वह शैक्षिक क्षेत्र में लौट जाएंगे। राजन ने रिजर्व बैंक के कर्मचारियों को जारी संदेश में यह बात कही।

सरकार से चर्चा की: राजन ने पत्र में कहा, उचित सोच-विचार और सरकार के साथ बातचीत के बाद मैं आपके साथ यह साझा करना चाहता हूं कि 4 सिंतबर, 2016 को गवर्नर के तौर पर कार्यकाल समाप्त होने पर मैं शैक्षिक क्षेत्र में लौट जाऊंगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलेगा या नहीं, इसकी अटकलें जोरों पर थीं। ऐसी खबरें भी आई थीं कि पीएम मोदी उनके दूसरे कार्यकाल के पक्ष में हैं।

देश सेवा के लिए उपलब्ध: राजन ने कहा कि वह देश सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण व बैंक खातों को साफ-सुथरा बनाना, ऐसे दो काम हैं जिन्हें वह पूरा होते देखना चाहते थे।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें