फोटो गैलरी

Hindi News9वीं के छात्र को पीटकर मार डाला

9वीं के छात्र को पीटकर मार डाला

पूर्वी दिल्ली में नौवीं के एक छात्र की हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने उस पर दुकान से 15 दिन पहले चोरी करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बता रही...

9वीं के छात्र को पीटकर मार डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Jul 2016 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में नौवीं के एक छात्र की हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने उस पर दुकान से 15 दिन पहले चोरी करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बता रही है। 
पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। मामला न्यू अशोकनगर थाने में दर्ज हुआ है। हत्या की वजह छात्र के गुप्तांग पर लात मारना बताया गया है। छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, रजत मां और बड़े भाई रंजीत के साथ मयूर विहार फेस-3 के पॉकेट-1 में रहता था। उसके पिता  एचए उन्नीकृष्णनन मेनन एक निजी कंपनी में डिप्टी जीएम हैं। रजत सेलवान पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। बुधवार शाम वह कोचिंग से दोस्तों के साथ आ रहा था। रास्ते में उसे दो लड़कों ने रोक लिया। वे दोनों चोरी का आरोप लगाते हुए रजत को पीटने लगे और पीटते-पीटते पॉकेट ए 1 और पॉकेट ए 2 के बीच ले गए। यहां भी उसकी पिटाई की। इस दौरान गुप्तांगों पर भी वार किए गए। इससे रजत बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे इलाके के एक निजी अस्पताल ले गए। 

यहां डॉक्टरों के मना करने पर दोनों नाबालिगों ने फर्जी नाम से रजत को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वाकया अस्पताल के सीसीटीवी में दर्ज हुआ। अस्पताल से पुलिस को करीब 10 बजे फोन किया गया। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें