फोटो गैलरी

Hindi Newsमंत्री-सांसदों से पैसे ऐंठने वाले दो शातिर गिरफ्तार

मंत्री-सांसदों से पैसे ऐंठने वाले दो शातिर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंत्री और सांसदों से पैसे ऐंठने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनकर झारखंड के मंत्री से चुनावी चंदे के नाम पर उगाही की फिराक...

मंत्री-सांसदों से पैसे ऐंठने वाले दो शातिर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 28 Jan 2017 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंत्री और सांसदों से पैसे ऐंठने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनकर झारखंड के मंत्री से चुनावी चंदे के नाम पर उगाही की फिराक में था। 

संजय तिवारी और गौरव नाम के ये दोनों शख्स करीब एक दशक से इस काम को कर रहे थे। तिवारी पर पहले से ही दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

आरोपियों ने बताया कि संजय ने राम माधव जबकि गौरव ने उनका पीए बनकर मंत्री से बात की थी। संजय अरुणाचल के एक सांसद का पीए रहा है। संजय तीन माह पूर्व भी एक भाजपा विधायक से उगाही के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मगर बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें