फोटो गैलरी

Hindi Newsडिफेंस कॉलोनी में महिला मृत मिली, पति गिरफ्तार

डिफेंस कॉलोनी में महिला मृत मिली, पति गिरफ्तार

डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रियंका कपूर के रूप में की है। वह दिल्ली में  इवेंट मैनेजमेंट...

डिफेंस कॉलोनी में महिला मृत मिली, पति गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Mar 2016 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रियंका कपूर के रूप में की है। वह दिल्ली में  इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

प्रियंका की शादी इसी साल छह जनवरी को 42  वर्षीय नितिन चावला से हुई थी। चावला दिल्ली के कुछ नाइटक्लबों और पब में हिस्सेदार है। यह चावला की दूसरी शादी थी। प्रियंका के परिवार ने उसके पति पर दुव्र्यवहार करने और दहेज में भारी रकम मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें प्रियंका ने आत्महत्या करने की मुख्य वजह पति और ससुराल पक्ष द्वारा तंग करने को बताया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें