फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली से न्यूयॉर्क तक 10 साल किया लड़की का पीछा, 19 साल की सजा

दिल्ली से न्यूयॉर्क तक 10 साल किया लड़की का पीछा, 19 साल की सजा

शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ शायद आपने देखी हो! कहानी कुछ वैसी ही है। मगर पर्दे से निकलकर जब यह हकीकत बनी तो और डरावनी हो गई। एक सिरफिरे आशिक ने दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक लड़की का 10 साल...

दिल्ली से न्यूयॉर्क तक 10 साल किया लड़की का पीछा, 19 साल की सजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Apr 2016 08:59 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ शायद आपने देखी हो! कहानी कुछ वैसी ही है। मगर पर्दे से निकलकर जब यह हकीकत बनी तो और डरावनी हो गई। एक सिरफिरे आशिक ने दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक लड़की का 10 साल पीछा किया। इस दौरान लड़की लगातार खौफ में जीती रही। अब टेक्सास की एक अदालत ने बुधवार को उसे 19 साल की सजा सुनाई है।

कहानी 2006 में शुरू हुई। दिल्ली के एक कॉलेज में पीड़िता की जितेंद्र से मुलाकात हुई। दोनों एक ही कक्षा में थे। पर लड़की का सुकून उस दिन से छिन गया, जब उसने जितेंद्र का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। जितेंद्र यह बर्दाश्त नहीं कर सका और घर-बाहर सब जगह साये की तरह लड़की का पीछा करने लगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी जितेंद्र उसे शादी के लिए धमकाता रहा। 

टेक्सास की कोलिन काउंटी के जिला अटॉर्नी ग्रेग विलिस ने फैसले में लिखा कि 2007 में भारत छोड़ने के बाद भी जितेंद्र ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। उसने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की नाकाम कोशिश की, जहां लड़की पढ़ती थी। लड़की से दूर रहने की विश्वविद्यालय की चेतावनी का भी उस पर असर नहीं हुआ। यहां तक की 2009 में लड़की इंटर्नशिप को जब कैलिफोर्निया पहुंची तो जितेंद्र वहां भी आ धमका और परेशान करता रहा।

2011 में लड़की नौकरी के लिए प्लेनो (टेक्सास) चली गई। लेकिन यहां भी जितेंद्र 2011 से 2014 के बीच फोन, ईमेल-मैसेज से उसे परेशान करता रहा। टेक्सास में तीन साल तक जब जितेंद्र लड़की से सीधे नहीं मिल पाया तो उसने फर्जी क्रेडिट मॉनिटरिंग सर्विस अकाउंट बनाकर प्लेनो में लड़की का घर खोज निकाला। लड़की की गैरमौजूदगी में वह नकली चाभी बनवाकर उसके घर घुस गया। वहां से जितेंद्र ने पासपोर्ट, सामाजिक सुरक्षा कार्ड और अन्य दस्तावेज उठा लिए। लेकिन यह उसकी सनक का आखिरी दांव साबित हुआ। एक पड़ोसी ने उसे चोर समझकर गिरफ्तार करा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें