फोटो गैलरी

Hindi Newsकुछ लोग नींव कमजोर कर रहे

कुछ लोग नींव कमजोर कर रहे

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता महानता हासिल करने के लिए हमारे राष्ट्रीय चरित्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं।...

कुछ लोग नींव कमजोर कर रहे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 20 Nov 2016 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता महानता हासिल करने के लिए हमारे राष्ट्रीय चरित्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आखिरी भाषण का जिक्र करते हुए कही। इस भाषण में इंदिरा ने कहा था कि उनके खून की एक-एक बूंद भारत को मजबूती देगी।

इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश और दुनिया इंदिरा के बारे में जितना जानती है, उनका व्यक्तित्व उससे भी बहुत व्यापक है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खुद में एक संस्थान थी। वह एक असाधारण महिला थी और उनके निधन के बाद देश ने उनके जैसी किसी महिला हस्ती को नहीं देखा।

सालभर कार्यक्रम चलेंगे: इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी व्याख्यान के साथ ही वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके तहत कांग्रेस पूरे देश में कार्यक्रम करेगी। 21 नवंबर को इलाहबाद में स्वराज भवन में एक प्रदर्शनी भी शुरू होगी। इंदिरा एक साहसिक जीवन फोटो प्रदर्शनी उद्घाटन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें