फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा को झटका कांग्रेस को बढ़त

भाजपा को झटका कांग्रेस को बढ़त

दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डों में हुए उपचुनाव के मंगलवार को आए नतीजों से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। 10 साल से निगम में काबिज भाजपा सिर्फ तीन सीटें जीत पाई। वहीं, निगम चुनाव में पहली बार मैदान में...

भाजपा को झटका कांग्रेस को बढ़त
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 17 May 2016 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डों में हुए उपचुनाव के मंगलवार को आए नतीजों से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। 10 साल से निगम में काबिज भाजपा सिर्फ तीन सीटें जीत पाई। वहीं, निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने पांच सीटें जीतीं। सबसे ज्यादा फायदे में कांग्रेस रही। पार्टी ने चार सीटें अपने नाम की।

नतीजों के मायने  : दिल्ली विधानसभा पर भारी बहुमत से कब्जा करने वाली  ‘आप’ इस उपचुनाव को अरविंद केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता की कसौटी के रूप में देख रही थी। पार्टी ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया था।

भाजपा सबसे ज्यादा नुकसान में रही क्योंकि जिन 13 वार्डों में उपचुनाव हुए थे, उनमें से सात भाजपा के कब्जे में थे। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया। इसे दिल्ली में कांग्रेस के फिर से उबरने के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें