फोटो गैलरी

Hindi Newsबोपन्ना ने व्हीलचेयर टेनिस की वकालत की

बोपन्ना ने व्हीलचेयर टेनिस की वकालत की

युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने कहा कि व्हीलचेयर टेनिस पहले ही विश्व में बड़ा खेल बन चुका है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे चोटी के खिलाड़ी शीर्ष व्हीलचेयर...

बोपन्ना ने व्हीलचेयर टेनिस की वकालत की
एजेंसीTue, 29 Nov 2016 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने कहा कि व्हीलचेयर टेनिस पहले ही विश्व में बड़ा खेल बन चुका है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे चोटी के खिलाड़ी शीर्ष व्हीलचेयर खिलाड़ियों के साथ एक ही लॉकर रूम साझा करते हैं। 

बोपन्ना ने कहा, रोजर फेडरर, जोकोविच और शीर्ष व्हीलचेयर खिलाड़ी सभी एक ही लॉकर रूम साझा करते हैं। व्हीलचेयर टेनिस खिलाड़ियों और सक्षम खिलाड़ियों के बीच कोई अंतर नहीं है। 

उन्होंने कहा, इससे पता चलता है कि यह खेल पहले ही कितना महत्वपूर्ण बन चुका है तथा लाखों लोग इसे देखते हैं और इसके समर्थक हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें