फोटो गैलरी

Hindi Newsइक्विनॉक्स

इक्विनॉक्स

इक्विनॉक्स का शब्दिक अर्थ होता है - समान, जिसका मतलब है कि एक ऐसा समय-बिंदु जिस दौरान दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। हालांकि इसका केवल यही अर्थ नहीं है। किसी क्षेत्र में दिन और रात की लंबाई को...

इक्विनॉक्स
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 May 2010 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

इक्विनॉक्स का शब्दिक अर्थ होता है - समान, जिसका मतलब है कि एक ऐसा समय-बिंदु जिस दौरान दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। हालांकि इसका केवल यही अर्थ नहीं है। किसी क्षेत्र में दिन और रात की लंबाई को प्रभावित करने वाले कई दूसरे कारक भी होते हैं।

दरअसल, दिन और रात की लंबाई बराबर उस स्थिति में होती है, जब इक्विनॉक्स होने वाला हो या हो चुका हो। फिर भी अगर दो लोग भूमध्य रेखा से समान दूरी पर खड़े हों तो उन्हें दिन और रात की लंबाई बराबर महसूस होगी।

इक्विनॉक्स एक ग्रह की कक्षा में लगने वाला वह समय है, जिसमें ग्रह की कक्षा और विशिष्ट स्थिति में सूर्य सीधे भूमध्यरेखा के ऊपर से होकर गुजरता है। खगोल विज्ञान की भाषा में इक्विनॉक्स, मौसम में परिवर्तन को दर्शाता है।

पृथ्वी पर यह हर साल 22 सितंबर और 20 मार्च को दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय समय में भिन्नता के कारण अलग अलग देशों में इसके दिखने की तारीखों में अंतर हो सकता है। उदाहरण के लिए दूरस्थ पूर्वी देशों में यह यूरोप और अमेरिका से एक दो दिन आगे पीछे दिख सकता है।

हर ग्रह की एक काल्पनिक केंद्रीय रेखा को इक्वेटर या भूमध्यरेखा कहते हैं। इसके साथ ही एक आकाशीय रेखा भी होता है, यह भी एक काल्पनिक रेखा होती है। इक्विनॉक्स के समय सूर्य सीधे भूमध्य रेखा की सीध में होता है।

इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति भूमध्य रेखा पर खड़ा हो तो सूर्य उसे सीधे अपने सिर के ऊपर दिखाई पड़ेगा। इसका यह भी अर्थ है कि आधा ग्रह पूरी तरह रोशनी में नहाया होता है और इस दौरान दिन और रात लगभग बराबर होते हैं।

उत्तरी ध्रुव पर रहने वाले लोगों के लिए इक्विनॉक्स के अगले छह महीने लगातार दिन वाले होते हैं जबकि दक्षिणी धुव्र के लोगों के लिए छह महीने अंधेरी रात वाले। इक्विनॉक्स के इस विशेष दिन दोनों ध्रुवों के लोगों को सूर्य का एक जैसा प्रकाश देखने को मिलता है, जबकि दोनों जगह का मौसम अलग होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें