फोटो गैलरी

Hindi Newsसपने हमेशा जीवित रखें

सपने हमेशा जीवित रखें

अलीबाबा समूह के संस्थापक जेक मा आज दुनिया में ऑनलाइन बिजनेस की बहुत बड़ी शख्सीयत हैं। पत्नी के साथ 20,000 डॉलर से बिजनेस शुरू कर चाइना के पहले एंटरप्रिन्योर बने और फोब्र्स पत्रिका के कवर पर नजर आए।...

सपने हमेशा जीवित रखें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

अलीबाबा समूह के संस्थापक जेक मा आज दुनिया में ऑनलाइन बिजनेस की बहुत बड़ी शख्सीयत हैं। पत्नी के साथ 20,000 डॉलर से बिजनेस शुरू कर चाइना के पहले एंटरप्रिन्योर बने और फोब्र्स पत्रिका के कवर पर नजर आए। चाइना के सबसे अमीर और दुनिया के18वें अमीर व्यक्ति होने का खिताब उनके पास है। 

साल 1994 में पहली बार जेक मा ने इंटरनेट के बारे में सुना और इसकी ताकत को भांपा। कई तजुर्बों के बाद 1999 में अलीबाबा कंपनी स्थापित की। वे अंग्रेजी सीखने के लिए घर से सौ मील दूर एक होटल जाया करते थे, जहां विदेशी मेहमानों से अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करते थे। उनके जीवन मेंसफलता के कुछ नियम हमेशा काम करते रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी सफल हो सकते हैं-

- असफलताओं के अभ्यस्त हो जाएं।
- सपने हमेशा जीवित रखें। मौका देंगे, तभी तो वे पूरे होंगे।
- चीजों से प्रेरणा लें।
- परिस्थितियों से शिकायत न करें।
- खुद पर विश्वास करें।

कस्टमर सर्विस में काम आती हैं ये खूबियां

संजीदगी से सुनें समस्या
उपभोक्ता की समस्या सही तरीके से सुनने और संभावित सवालों के बारे में विचार करने से ही उसके साथ प्रभावशाली संवाद बनाया जा सकता है।

सकारात्मक भाषा का इस्तेमाल
समस्या के समाधान में सकारात्मक भाषा का इस्तेमाल ग्राहक के मन में कंपनी की बेहतर छवि बनाता है।

धैर्य और आत्म नियंत्रण
अपनी बात उपभोक्ता तक सुगमता से पहुंचाने के लिए कस्टमर सर्विस दे रहे व्यक्ति का धैर्यवान होना बेहद जरूरी है।

समय प्रबंधन
उपभोक्ता की समस्या को तय समय-सीमा में सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें