फोटो गैलरी

Hindi Newsअंधविश्वास में उत्पन्न विवाद में हुई ओझा की हत्या

अंधविश्वास में उत्पन्न विवाद में हुई ओझा की हत्या

कोचस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में झाड़-फूंक के मामले में उपजे विवाद में एक ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीते सोमवार की रात की है। गोली लगने से बुरी तरह घायल ओझा ने इलाज के लिए वाराणसी...

अंधविश्वास में उत्पन्न विवाद में हुई ओझा की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कोचस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में झाड़-फूंक के मामले में उपजे विवाद में एक ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीते सोमवार की रात की है। गोली लगने से बुरी तरह घायल ओझा ने इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक ओझा विश्वनाथ राम रामपुर गांव का ही रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया है कि ओझा विश्वनाथ राम का अपने पड़ोसी अजय पासवान और संजय पासवान से झाड़-फूंक को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। अजय पासवान और संजय पासवान भाई हैं। दोनों भाइयों का मानना था कि ओझा की वजह से ही उनलोगों के घरों में कई प्रकार की परेशानियों आ रही हैं। वे लोग ओझा से काफी नराज रहते थे। अजय पासवान और संजय पासवान के परिवार में एक बुजुर्ग महिला व एक किशोर की छत से गिरकर हुई मौत का ठीकरा भी ओझा के सिर फोड़ा गया था। ओझा के परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश को लेकर ओझा पर गोली चलाई गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए वाराणसी ले जाए जाने के दौरान विश्वनाथ राम की मौत हो गयी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय पासवान और संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

फोटो- 3

कैप्शन- कोचस थाने के रामपुर गांव में मृतक ओझा विश्वनाथ राम के राते-बिलखते परिजन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें