फोटो गैलरी

Hindi Newsगोपीनाथपुर गांव से शोभापुर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

गोपीनाथपुर गांव से शोभापुर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला पुलिस ने शनिवार को शोभापुर की घटना के एक नामजद अभियुक्त कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी सरायकेला थाना में प्रेसवार्ता में मुख्यालय डीएसपी दीपक...

गोपीनाथपुर गांव से शोभापुर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 May 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला पुलिस ने शनिवार को शोभापुर की घटना के एक नामजद अभियुक्त कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी सरायकेला थाना में प्रेसवार्ता में मुख्यालय डीएसपी दीपक कुमार ने दी। कुमार ने कहा कि साहू की गिरफ्तारी उसके गांव गोपीनाथपुर से की गयी है। गिरफ्तार साहू ने पिछले 18 मई को बच्चा चोरी की अफवाह में मारे गये चार लोगों की हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में अब तक पुलिस तीन लोगों को पहले ही जेल भी चुकी है। साहू चौथा व्यक्ति है, जिसको पुलिस ने इस घटना में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। डीएसपी ने कहा कि इस घटना में जो भी नामजद अभियुक्त हैं, सभी के खिलाफ वारंट निकल गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चलायेगी। प्रेसवार्ता में राजनगर थाना प्रभारी वाईएन तिवारी भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें