फोटो गैलरी

Hindi Newsअपराध के विरुद्ध विभूतिपुर में चलेगा आंदोलन

अपराध के विरुद्ध विभूतिपुर में चलेगा आंदोलन

बिहार में बढ़ रहे अपराध से जिला भी अछूता नही है। खास कर विभूतिपुर पुलिस की कारगुजारी के कारण यहा अपराध का ग्राफ बहुत तेजी से बढा है। इसका कारण थानाध्यक्ष का अपराधियों से सांठ गांठ प्रतित होता है।...

अपराध के विरुद्ध विभूतिपुर में चलेगा आंदोलन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में बढ़ रहे अपराध से जिला भी अछूता नही है। खास कर विभूतिपुर पुलिस की कारगुजारी के कारण यहा अपराध का ग्राफ बहुत तेजी से बढा है। इसका कारण थानाध्यक्ष का अपराधियों से सांठ गांठ प्रतित होता है।

अपराध मुक्त विभुतिपुर बनाने के लिए भाजपा आन्दोलन को बाध्य होगी। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह ने रविवार को नरहन में कही। वे नरहन के व्यवसायी नवीन चन्द के घर पहुंचकर उनके साथ मारपीट व लूटपाट की घटना की जानकारी भी ली। परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष आरपी सहनी, गुंजन कुमार मिश्र, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, अमन परासर, मनोज कुमार, रामलाल तांती, अरबिंद कुमार सिंह, लोजपा अध्यक्ष शिवाजी प्रसाद आदि थे।प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर के नेतृत्व में राजद कार्यक्रताओं ने भी व्यवसायी के घर पहुंचकर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जल्द ही अपराधियों की गिरफतारी की मांग की। मौके पर श्याम किशोर कुशवाहा, विपिन सहनी, मुकेश कुमार, दिलीप पूर्वे आदी थे।

इधर स्थानीय विधायक राम बालक सिंह भी पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंच घटना के बारे में जानकारी हासील की। पुलिस के वरीय अधिकारियों को मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफतारी सुनिश्चीत करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें