फोटो गैलरी

Hindi Newsगड़बड़ी में कई डीलरों के लाइसेंस होंगे रद्द

गड़बड़ी में कई डीलरों के लाइसेंस होंगे रद्द

जिले के जनवितरण प्रणाली जुड़े कई डीलरों का लाइसेंस रद्द होगा। इन डीलरों की दुकानों की जांच में कई गड़बड़ियां मिली हैं। बिथान प्रखंड के सभी डीलरों के अलावा हसनपुर व सिंघिया प्रखंड में 1-1 जनवितरण...

गड़बड़ी में कई डीलरों के लाइसेंस होंगे रद्द
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Nov 2016 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के जनवितरण प्रणाली जुड़े कई डीलरों का लाइसेंस रद्द होगा। इन डीलरों की दुकानों की जांच में कई गड़बड़ियां मिली हैं। बिथान प्रखंड के सभी डीलरों के अलावा हसनपुर व सिंघिया प्रखंड में 1-1 जनवितरण प्रणाली के डीलरों की दुकानों की अधिकारियों से जांच करायी गई थी। इसमें काफी अनियमिताएं सामने आयी हैं। जांच अधिकारियों ने अलग अलग जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

इस रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित एसडीओ को उन डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों की जांच में यह पाया गया है कि अधिकांश डीलरों की दुकानें अधिकारियों के निरीक्षण के समय बंद पायी गई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें