फोटो गैलरी

Hindi Newsविद्यापतिधाम स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव

विद्यापतिधाम स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव

धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्व विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है। बड़ी लाइन होने के बाद भी अभी तक यहां प्लेटफॉर्म को ऊंचा नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेन से...

विद्यापतिधाम स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्व विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है। बड़ी लाइन होने के बाद भी अभी तक यहां प्लेटफॉर्म को ऊंचा नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में काफी परेशानी होती है। बताते हैं कि धार्मिक रूप से प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रति दिन श्रद्धालुओं का आगमन होता है। खास कर सावन में माहभर श्रद्धालु उमड़ते हैं। वहीं प्रति रविवार, माधी पूर्णिमा, अनंत चतुदर्शी, महाशिवरात्रि, रामनवमी में भी यहां अपार भीड़ लगती है। जिससे रेलवे को भी लाखों की आमदनी होती है। इसके बावजूद स्टेशन पर समुचित यात्री शेड, रात में रोशनी, फुट ओवरब्रिज की सुविधा के अभाव में यात्री परेशान होते हैं। हालांकि स्टेशन के विकास के लिए कई बार लोगों ने आंदोलन कर रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें