फोटो गैलरी

Hindi Newsट्रांजिट कैंप में भटकती मिली मासूम

ट्रांजिट कैंप में भटकती मिली मासूम

ट्रांजिट कैंप में तीन साल की मासूम बच्ची भटकते हुए मिली। इस पर लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसके परिजनों की खोजबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में...

ट्रांजिट कैंप में भटकती मिली मासूम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांजिट कैंप में तीन साल की मासूम बच्ची भटकते हुए मिली। इस पर लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसके परिजनों की खोजबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक तीन साल की बच्ची रोते हुए भटक रही थी। इस पर लोगों ने उससे उसका नाम और पिता का नाम पूछा। बच्ची न तो अपना और न अपने पिता का नाम बता पाई। यह देख लोगों ने सूचना ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ सुशील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बाद में बच्ची को साथ लेकर थाना पुलिस उसके परिजनों की खोजबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बच्ची भटक गई है। उसके परिजनों की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए थाना पुलिस कर्मियों के कैंप के प्रत्येक मोहल्ले में बच्ची को ले जाकर परिजनों की खोजबीन करने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें