फोटो गैलरी

Hindi Newsभूमि का मुआवजा हड़पने का आरोप

भूमि का मुआवजा हड़पने का आरोप

किसान ने एनएच की जद में आ रही भूमि का मुआवजा हड़पने का आरोप लगाया है। शनिवार को एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे किसान ने इसकी शिकायत अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से की। ग्राम सिसईखेड़ा डोहरा निवासी सिंगारा...

भूमि का मुआवजा हड़पने का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Apr 2017 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान ने एनएच की जद में आ रही भूमि का मुआवजा हड़पने का आरोप लगाया है। शनिवार को एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे किसान ने इसकी शिकायत अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से की। ग्राम सिसईखेड़ा डोहरा निवासी सिंगारा सिंह कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में उसकी भूमि है। भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग में चली गई है। जालसाज ने धोखाधड़ी से उसकी भूमि का लाखों रुपये का मुआवजा हड़प लिया। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी देता है। किसान ने पुलिस से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें