फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस पर विकासखंड के नोजगे हैप्पी, सिटी कॉन्वेट, रामकुमारी सरस्वती विद्या मंदिर, हेल्प लाइन पब्लिक स्कूल, नोजेग टिवंकल, अलक्ष्या, ट्रेफोर्ड, थारू राजकीय इंटर कालेज में प्रतियोगिता आयोजित...

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पृथ्वी दिवस पर विकासखंड के नोजगे हैप्पी, सिटी कॉन्वेट, रामकुमारी सरस्वती विद्या मंदिर, हेल्प लाइन पब्लिक स्कूल, नोजेग टिवंकल, अलक्ष्या, ट्रेफोर्ड, थारू राजकीय इंटर कालेज में प्रतियोगिता आयोजित की गई। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए संकल्प लिया गया। इंटर हाउस बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में हॉलीज (रेड) प्रथम तथा विलोज (ब्लू) दूसरे स्थान पर रहा। प्रबंध निदेशिका सुरेन्दर कौर व प्रधानाचार्य आरिज अलवी ने विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में बताया।

इधर सिटी कॉन्वेंट स्कूल में भी पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में बैलून स्टैक्पिंग, कलर फिलिंग और पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रवीन उपाध्याय ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपनी पृथ्वी को संरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। इधर, रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज मे पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग मे सविता निशाद प्रथम, खुशी राना द्वितीय व कोमल कुशवाहा तृतीय स्थान तथा जूनियर वर्ग में कुमारी प्रियंका प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा हर्षिता तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय प्रबन्धन ने प्रतियोगिता मे सभी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें