गोलीकांड ---सीएम से न्यायिक जांच कराने की मांग
रामगढ़। निज प्रतिनिधि झारखंड एकता मंच ने बिजुलिया स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान मंच सदस्यों ने गोलीकांड घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि वार्ता के लिए पहुंचे ग्रामीणों...
रामगढ़। निज प्रतिनिधि झारखंड एकता मंच ने बिजुलिया स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान मंच सदस्यों ने गोलीकांड घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि वार्ता के लिए पहुंचे ग्रामीणों पर गोली बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम से इसकी न्यायिक जांच के साथ उचित मुआवजा की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। मौके पर मंच सदस्यों ने गोलीकांड में दो लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। मौके पर केंद्रीय संयोजक आजाद सिंह, अध्यक्ष रंजन सिंह, सरोज सिंह, कमलेश गोस्वामी, किशोरी मुंडा, विनोद करमाली, सौरभ कुमार सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, मनीष उरांव, विश्वनाथ राय आदि मौजूद थे। फोटो रामगढ़ 02 प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड एकता मंच सदस्य