फोटो गैलरी

Hindi News रांची के कई युवकों ने आजसू का दामन थामा

रांची के कई युवकों ने आजसू का दामन थामा

आजसू पार्टी की नीतियों से प्र्रेरित होकर रविवार को रांची के कई युवक पार्टी में शामिल हुए। रांची महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय के नेतृत्व में युवकों ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश...

 रांची के कई युवकों ने आजसू का दामन थामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 Jan 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

आजसू पार्टी की नीतियों से प्र्रेरित होकर रविवार को रांची के कई युवक पार्टी में शामिल हुए। रांची महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय के नेतृत्व में युवकों ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बरियातू मंडल का भी गठन किया गया। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी। इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में समाज युवाओं की जरूरत महसूस कर रहा है। युवा वर्ग को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की तस्वीर युवाओं के बलबूते ही बदल सकती है। समारोह में कुंदन कुमार को बरियातू मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मौके पर राकेश शर्मा, बलबीर यादव, रितेश तिवारी, रंजन श्रीवास्तव, रामेश्वर ओहदार, डबलू कुमार, महेश मिश्रा, तबरेज अंसारी, विक्की कुमार सहित सैकड़ों युवा पार्टी में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें