फोटो गैलरी

Hindi Newsछाए रहे बादल, बारिश ने बढ़ायी कनकनी

छाए रहे बादल, बारिश ने बढ़ायी कनकनी

राजधानी समेत झारखंड में सोमवार को बारिश होने से ठंड और कनकनी बढ़ गयी। पिछले 24 घंटों में डालटनगंज में 15.4 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी के कांके क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई है। अन्य क्षेत्रों में भी...

छाए रहे बादल, बारिश ने बढ़ायी कनकनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 03 Jan 2017 08:36 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी समेत झारखंड में सोमवार को बारिश होने से ठंड और कनकनी बढ़ गयी। पिछले 24 घंटों में डालटनगंज में 15.4 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी के कांके क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई है। अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे। दिन भर छिटपुट बारिश होती रही। बारिश के साथ चलनेवाली तेज ठंडी हवाएं दिन में जनजीवन को ठिठुराती रहीं।

फिर लौट सकती है शीतलहर

विभिन्न क्षेत्रों में हुई इस बेमौसम बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य में एक बार फिर शीतलहर लौट सकती है। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज का रहा। रांची में अधिकतम 27.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कांके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात में बढ़ेगी कनकनी

बादल छंटने के बाद रात और अहले सुबह तेजी से तापमान गिर सकता है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। नम हवाओं के कारण भोर में कुहासा और बढ़ सकता है।

छाएं रहेंगे हल्के बादल

मौसम विभाग के निदेशक बीके मंडल के अनुसार बिहार और पश्चिम बंगाल के ऊपर साईक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। पड़ोसी राज्य होने के कारण झारखंड में भी इसका प्रभाव है। इससे झारखंड में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम का यह मिजाज अगले 24 घंटों तक बना रहेगा। इस सिस्टम का संताल परगना और आसमास के क्षेत्रों में ज्यादा असर पड़ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें