फोटो गैलरी

Hindi Newsताममान गिरने से झारखंड में ठंड बढ़ी

ताममान गिरने से झारखंड में ठंड बढ़ी

झारखंड के मौसम के बदलाव के बाद सुबह में ठंड कायम है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह में पूरे प्रदेश में ठंड का अहसास हो रहा है। 12 मार्च को...

ताममान गिरने से झारखंड में ठंड बढ़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Mar 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मौसम के बदलाव के बाद सुबह में ठंड कायम है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह में पूरे प्रदेश में ठंड का अहसास हो रहा है। 12 मार्च को आसमान से बादल छंटने के बाद उत्तर की ठंडी हवाओं का रुख झारखंड की ओर है। इससे विभिन्न क्षेत्रों का तापमान गिर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा शहर मेदिनीनगर रहा। यहां मंगलवार को न्यूनतम तामपान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है।

राजधानी समेत विभिन्न शहरों का यही हाल है। अब बढ़ेगा तापमानमौसम विज्ञानियों के अनुसार आसमान अब साफ हो चुका है। अब खिलती धूप तेज होगी। इससे वातावरण गर्म होगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग झारखंड के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि होली के दिन से मौसम बदल गया है। आसमान साफ होने के कारण अब धूप तीखी हो सकती है और तापमान में वृद्धि हो सकता है। इससे झारखंड के विभिन शहरों के तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। 17 मार्च के बाद मौसम में आंशिक बदलाव भी संभव है।

तापमान में गिरावट(डिग्री सेल्सियस)

शहर न्यूनतम गिरावट

रांची 12.1 5.0

जमशेदपुर 15.5 3.0

डालटनगंज 11.3 5.0

बोकारो 11.6 2.3

चाईबासा 15.6 3.2

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें