फोटो गैलरी

Hindi News10 जनवरी के बाद झारखंड को सिहराएगी उत्तर की सर्द हवा

10 जनवरी के बाद झारखंड को सिहराएगी उत्तर की सर्द हवा

हिमालय की ओर से बर्फीली हवाओं का रुख झारखंड की ओर आने की संभावना है। इसका असर मकर संक्रांति तक रहेगा। तेजी से बदल रहे मौसम और अगले दो दिनों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। बादल छंटते ही...

10 जनवरी के बाद झारखंड को सिहराएगी उत्तर की सर्द हवा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 Jan 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमालय की ओर से बर्फीली हवाओं का रुख झारखंड की ओर आने की संभावना है। इसका असर मकर संक्रांति तक रहेगा। तेजी से बदल रहे मौसम और अगले दो दिनों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। बादल छंटते ही हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवा झारखंड की ओर तेजी से प्रवेश करेगी, जिससे राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस बदलाव से रात में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राज्य में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को झारखंड के कुछ भागों में शुष्क और ठंडे मौसम का असर रहा, लेकिन आसमान में हल्के बादल होने के कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा में सबसे कम तापमान 10 डिग्री रहा। उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे। दस जनवरी को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि अगले पांच दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की प्रक्रिया जारी रहेगी। अगले दो दिन बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद उत्तर भारत की सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें