फोटो गैलरी

Hindi Newsउषा समाज कल्याण, कमाल अल्पसंख्यक आयोग के होंगे अध्यक्ष

उषा समाज कल्याण, कमाल अल्पसंख्यक आयोग के होंगे अध्यक्ष

राज्य सरकार दो आयोग और दो बोर्ड का गठन शीघ्र करेगी। एक दो दिनों में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान होंगे। इनके नाम पर सहमति बन गई है। इस बार तीन उपाध्यक्ष भी बनाए...

उषा समाज कल्याण, कमाल अल्पसंख्यक आयोग के होंगे अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Mar 2017 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार दो आयोग और दो बोर्ड का गठन शीघ्र करेगी। एक दो दिनों में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान होंगे। इनके नाम पर सहमति बन गई है। इस बार तीन उपाध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। इसमें गुरुदेव सिंह राजा, गुरवीर सिंह सेठी के नाम भी शामिल हैं। समाज कल्याण बोर्ड में इस बार उषा पांडेय को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दोनों आयोग में 18-18 सदस्य शामिल किए जा सकते हैं। महिला आयोग के अध्यक्ष के नाम पर भी एक-दो दिनों में सहमति बन सकती है। सरकार गठन के बाद से भाजपा और इसके सहयोगी दल राज्य के बोर्ड और आयोग के खाली पदों को भरने की मांग कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें