फोटो गैलरी

Hindi Newsपेंशनधारियों को किया गया सम्मानित

पेंशनधारियों को किया गया सम्मानित

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज उपशाखा की ओर से केरेडारी के सभागार में बुधवार को वरिष्ठ पेंशनधारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मां देव प्रिया, केरेडारी प्रमुख नीतू कुमारी, सांसद...

पेंशनधारियों को किया गया सम्मानित
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज उपशाखा की ओर से केरेडारी के सभागार में बुधवार को वरिष्ठ पेंशनधारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मां देव प्रिया, केरेडारी प्रमुख नीतू कुमारी, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पेंशनाधारियों को सम्मानित किया गया। सीओ ने पेंशनधारियों की हर समस्या के समाधान में साथ देने का भरोसा दिया। प्रमुख नीतू कुमारी ने इस अवसर पर कहा की वर्तमान में वृद्धों के साथ शिष्टतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हम सबों का नैतिक कर्तव्य है। वरिष्ठ पेंशनधारियों में राजेश्वर प्रसाद मिश्रा, दिनेश्वर ओझा को माला पहनाकर और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में अभिमन्यु पाण्डेय(सचिव), रामसेवक तिवारी, हरिश्चंद्रपति तिवारी, बेचू महतो, सुरेश्वर यादव, हेमवन्ती देवी, मुक्तेश्वर तिवारी, बिहारी जी, संजय भारती इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठकुरी महतो और संचालन पूर्व शिक्षक महावीर साव ने किया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें