फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में होंगी परिणीती चोपड़ा,बिखरेंगी फैशन के जलवा

रांची में होंगी परिणीती चोपड़ा,बिखरेंगी फैशन के जलवा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 18 फरवरी को रांची आ रही हैं। वह यहां एक फैशन शो का हिस्सा बनेंगी। शो का आयोजन ग्लैम वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नामक संस्था कर रही है। शो का नाम मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड...

रांची में होंगी परिणीती चोपड़ा,बिखरेंगी फैशन के जलवा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 10 Jan 2017 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 18 फरवरी को रांची आ रही हैं। वह यहां एक फैशन शो का हिस्सा बनेंगी। शो का आयोजन ग्लैम वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नामक संस्था कर रही है। शो का नाम मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड इस्ट जोन 2017 रखा गया है। ग्रांड फिनाले में रोहित वर्मा मास्टर जज रहेंगे।

वहीं परिणीति चोपड़ा गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी और कॉमेडियन राजीव निगम शो को होस्ट करेंगे। ऑडिशन बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड में होगा। शो में लड़के और लड़कियों के अलग-अलग केटेगरी राखी गई है। लड़कों के वर्ग में 16 - 26 वर्ष और लड़कियों के वर्ग में 15 -25 वर्ष आयु सीमा रखी गई है।

विजेता मॉडल को एक लाख रुपए नकद, पहले उपविजेता को 51 हजार रुपए और दूसरे उपविजेता को 21 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। ऑडिशन में चुने गए मॉडल को मुम्बई से आये रोहित वर्मा की टीम प्रशिक्षित करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.glamworldevents.com पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।

ऑडिशन की तिथि

भागलपुर - 14 जनवरी

मुजफ्फरपुर - 15 जनवरी

दुर्गापुर - 21 जनवरी

भुवनेश्वर - 21 जनवरी

धनबाद - 22 जनवरी

कोलकाता - 22 जनवरी

सिलीगुड़ी - 24 जनवरी

जमशेदपुर - 28 जनवरी

पटना - 28 जनवरी

राउरकेला - 29 जनवरी

रांची - 29 जनवरी

ग्रांड फिनाले - 18 फरवरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें