फोटो गैलरी

Hindi Newsदेशप्रिय क्लब में मनी रवींद्र जयंती, वसंत के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

देशप्रिय क्लब में मनी रवींद्र जयंती, वसंत के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

देशप्रिय क्लब में रविवार को रवींद्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम- ‘कोबिर चोखे बसंतो, यानी कवि की आंखों से वसंत थीम पर आधारित था। इसमें क्लब के सदस्यों ने गुरुदेव के वसंत पर लिखे गीतों को...

देशप्रिय क्लब में मनी रवींद्र जयंती, वसंत के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

देशप्रिय क्लब में रविवार को रवींद्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम- ‘कोबिर चोखे बसंतो, यानी कवि की आंखों से वसंत थीम पर आधारित था। इसमें क्लब के सदस्यों ने गुरुदेव के वसंत पर लिखे गीतों को प्रस्तुत कर संगीतप्रेमियों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मौजूद थे। प्रदीप बोस, कमला घोष और सुपर्णा बनर्जी ने रवींद्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ किया। बुलबुल सरकार और देवब्रतो सेनगुप्ता ने भाष्यपाठ किया। फिर शुरू हुईं गीत-नृत्य की प्रस्तुतियां। वेदत्रयी सरकार, सुदीप्ता चक्रवर्ती, मौसमी, कृष्णा सेनगुप्ता, नूपुर सेनगुप्ता छंदा घोष, अंजली, सुदेशना, पीयूष चौधरी ने रवींद्र गीतों की सुरीली प्रस्तुतियां दीं। ध्वनिलो आह्वानो मधुरो..., आजि बसंतो..., जय हो जय हो...,जैसे गीतों ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर थे- उत्तम घोष, सिंथेसाइजर पर- सौरभ देव, गिटार पर- शांतनु मुखर्जी थे। कौशुकी, तृषा, तियाशा, अनामिका, रिया, विदिशा, पीयूष, मोमिली आदि बाल कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं।कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल बोस, सचिव असीम सरकार समेत क्लब के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में बंग समुदाय के लोग मौजूद थे। संचालन देवब्रतो सेनगुप्ता ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें