फोटो गैलरी

Hindi Newsझाविमो नेताओं ने भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी

झाविमो नेताओं ने भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झाविमो नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर...

झाविमो नेताओं ने भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 15 Nov 2016 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झाविमो नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर यादव ने कहा कि भगवान बिरसा अंग्रेजों के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी थी। गरीबों का हक दिलाने के लिए अपनी प्राणों की आहुति दी। आज फिर वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य की सत्ता जिन लोगों के हाथों में है वह फिर से यहां की जल, जंगल और जमीन का सौदा करने पर तुले हैं। इसलिए बिरसा जयंती के मौके पर लोगों का हक और अधिकार छीनने से रोकने के लिए संकल्प लेना होगा। मौके पर केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा, संतोष कुमार, सरोज सिंह, तौहिद आलम, उत्तम यादव, शोभा यादव, सुनील गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें