फोटो गैलरी

Hindi Newsस्थापना दिवस पर सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी

राज्य की स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। हालांकि इस बार किसी भी थीम को आधार नहीं बनाया गया है। स्थापना दिवस तीन दिनों तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 13 नवंबर शाम से होगी और 15...

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 10 Nov 2016 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य की स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। हालांकि इस बार किसी भी थीम को आधार नहीं बनाया गया है। स्थापना दिवस तीन दिनों तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 13 नवंबर शाम से होगी और 15 तक चलेगी। सरकार द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस बार स्थापना दिवस में गत वर्ष की तरह कोई थीम भले ही न हो, लेकिन इसे यादगार बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। निमंत्रण पत्र से लेकर आयोजन स्थल तक राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की छाप देखने को मिलेगी। फरवरी में प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन की झलक भी इस दिन दिखेगी। आयोजन स्थल पर गुब्बारे लगाए जा रहे हैं जिस पर इस सम्मेलन का चिन्ह दिखाया जाएगा। बच्चों को भी गुब्बारे दिए जाएंगे, जिस पर मोमेंटम ऑफ झारखंड दिखेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जा रहा है। इसमें गोवा की टीम भी शामिल हो सकती है। ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा 13 नवंबर की शाम को विकास मेला का उद्घाटन करेंगे। मंत्री अमर बाउरी 14 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 15 नवंबर को सुबह से कार्यक्रम होगा। इस दिन स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और नितिन गडकरी लोगों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा परिसंपत्ति का वितरण, नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम होंगे। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें