फोटो गैलरी

Hindi Newsझामुमो के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी भाजपा, हेमंत सोरेन को कटघरे में किया खड़ा

झामुमो के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी भाजपा, हेमंत सोरेन को कटघरे में किया खड़ा

झारखंड में झामुमो के खिलाफ भाजपा पोल खोल अभियान चलाएगी। क्षेत्र में ढोल-नगाड़े के साथ झामुमो नेता हेमंत सोरेन और पार्टी के दोहरे चेहरे को उजागर किया जाएगा। यह ऐलान भाजपा महामंत्री दीपक प्रकाश और...

झामुमो के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी भाजपा, हेमंत सोरेन को कटघरे में किया खड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Jan 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में झामुमो के खिलाफ भाजपा पोल खोल अभियान चलाएगी। क्षेत्र में ढोल-नगाड़े के साथ झामुमो नेता हेमंत सोरेन और पार्टी के दोहरे चेहरे को उजागर किया जाएगा। यह ऐलान भाजपा महामंत्री दीपक प्रकाश और प्रवक्ता जेबी तुबिद ने किया है। दोनों नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा दिए गए बयान के मामले पर गोलमटोल जबाव दिया और हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने झामुमो को इस मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी चुनौती दी।

भाजपा नेताओं ने बुधवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि विधानसभा सदन की कार्यवाही झामुमो द्वारा लगातार बाधित की जा रही है। विपक्ष एक रणनीति के तहत ऐसा कर रही है। विधानसभा में चर्चा से भाग रही और राज्य की जनता के बीच सीएनटी-एसपीटी संशोधन पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष की भूमिका से भाजपा पीड़ित है। यह लोकतंत्र के मूल्यों पर प्रहार है। झूठ और फरेब की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। रघुवर सरकार बेहतर काम कर रही है। आदिवासियों के हित में सीएनटी-एसपीटी का सरलीकरण किया गया है। सरकार ने इसके अलावा आदिम जनजाति, आदिवासी, पिछड़ों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की। झामुमो विकास को बाधित करने की प्रयास किया जा रहा है। इसलिए भाजपा ने पोल खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर सवाल पूछे जाने पर दोनों नेताओं ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट पर सरलीकरण मुद्दे पर पूरी भाजपा एकजुट है। उन्होंने मुंडा की बात को टालते हुए हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि हेमंत सोरेन संशोधन नहीं चाहते थे, तो अपने कार्यकाल में उपसमिति बनाने की सिफारिश क्यों की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर झामुमो में ताकत है, तो इस मुद्दे पर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए। झामुमो के कई विधायक ही भाजपा के संपर्क में हैं और इस तरह से सदन बाधित करने से नाखुश हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें