फोटो गैलरी

Hindi Newsकिसानों के घर से धान खरीदे सरकार : राज्यपाल

किसानों के घर से धान खरीदे सरकार : राज्यपाल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के घर से धान खरीदने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र पर किसानों के नहीं पहुंच पाने के कारण बिचौलिया उनसे सस्ती...

किसानों के घर से धान खरीदे सरकार : राज्यपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Dec 2016 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के घर से धान खरीदने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र पर किसानों के नहीं पहुंच पाने के कारण बिचौलिया उनसे सस्ती दर पर धान खरीद लेते हैं। राज्यपाल शनिवार को विधानसभा मैदान में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बने हैं, लेकिन जागरुकता के अभाव में लोग लाभ नहीं उठा पाते। उपभोक्ताओं को अपने अधिकार के लिए आवाज उठानी पड़ेगी। खाद्य पदार्थों की निर्माता कंपनियों को उत्पादों के बारे में सही जानकारी देनी चाहिए। उत्पादों की गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखतीं बड़ी कंपनियां : रायखाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि फल और सब्जियों के उत्पादन में ऐसी दवाईओं का इस्तेमाल हो रहा है जो शरीर के लिए नुकसानदेह है। इसके माध्यम से काफी मात्रा में एंटिबॉयटिक शरीर में जा रहा है, जो बीमारियों में ली जाने वाली एंटिबॉयटिक दवाईयों का असर कम कर देगा। कई बड़ी कंपनियों के उत्पाद लोग चाव से खाते हैं, लेकिन ये कंपनियां उत्पादों की गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखते।उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया है। लेकिन आधारभूत संरचना की कमी के कारण यह सही तरीके से काम नहीं कर रहा। राज्य सरकार इसे प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में कंज्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया, मुंबई के अध्यक्ष डॉ सीताराम दीक्षित, सचिव डॉ मनोहर एस कामत और चेन्नई के एमआर किशन ने उपभोक्ता कानूनों की जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पुरस्कृतराष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस से पहले विभाग द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। चयनित प्रतिभागियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। उपभोक्ता जागरुकता में झारखंड फाउंडेशन के राकेश कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में कतरास की अन्नु कुमारी को प्रथम, चांडिल की फलक फातमा को द्वितीय और खूंटी के मुकेश कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार पेंटिंग में डीपीएस के छात्र अंकित कुमार को पहला, डीएवी कपिलदेव के नितिन घोष को दूसरा तथा अमर सक्षम टोप्पो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें