फोटो गैलरी

Hindi Newsएनपीयू : सत्र 2015-16 के टॉपर विद्यार्थी तीन फरवरी को राज्यपाल से मिलेंगे

एनपीयू : सत्र 2015-16 के टॉपर विद्यार्थी तीन फरवरी को राज्यपाल से मिलेंगे

नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के सत्र 2015-16 के टॉपर विद्यार्थी तीन फरवरी को रांची में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। राज्यपाल ने टॉपरों से मिलने की इच्छा जाहिर की है। एनपीयू प्रशासन...

एनपीयू : सत्र 2015-16 के टॉपर विद्यार्थी तीन फरवरी को राज्यपाल से मिलेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 06 Jan 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के सत्र 2015-16 के टॉपर विद्यार्थी तीन फरवरी को रांची में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। राज्यपाल ने टॉपरों से मिलने की इच्छा जाहिर की है। एनपीयू प्रशासन ने इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को सत्र 2015-16 के टॉपर विद्यार्थियों के साथ बैठक की। एनपीयू के 16 टॉपर राज्यपाल से मिलेंगे। सत्र 2015-16 में इंजीनियरिंग में ओवर ऑल टॉपर में डीएवी इंजीनियरिंग के चांदनी प्रकाश, सिविल इंजीनियरिंग में अरुण कुमार यादव, कंप्यूटर साइंस में नेहा विश्वकर्मा, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में शिम्पी कुमारी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में राजू कुमार महतो, ओवर ऑल साइंस में एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा के गणित ऑनर्स की छाया कुमारी, वोकेशनल कोर्स में महिला कॉलेज की सुरभी कुमारी, सोसल साइंस में एसपीडी कॉलेज गढ़वा की चंदा रानी, उर्दू में एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा के हदीसुल कादरी, कॉमर्स में मनीषा कुमारी, पोस्ट ग्रेजुएट (ओवरऑल साइंस) में मनीष कुमार पाठक, मानवीकी संकाय में जीएलए कॉलेज की सुकृति कुमारी, सोशल साइंस में नमिता प्रिया, कॉमर्स में रागिनी कुमारी, डेंटल बीडीएस में आलिया खानम शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें