फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची के राहे में हाथियों ने फसल रौंदी

रांची के राहे में हाथियों ने फसल रौंदी

जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने रांची में राहे प्रखंड के सुमानडीह और फुलवार गांव में जमकर उत्पात मचाया। दोनों हाथी खेतों में तैयार मकई की फसल को चट कर गए। इधर गांव में अचानक हाथी आने से...

रांची के राहे में हाथियों ने फसल रौंदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Sep 2016 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने रांची में राहे प्रखंड के सुमानडीह और फुलवार गांव में जमकर उत्पात मचाया। दोनों हाथी खेतों में तैयार मकई की फसल को चट कर गए। इधर गांव में अचानक हाथी आने से ग्रामीण डरे हुए हैं।

ग्रामीणों की सतर्कता के कारण हाथी गांव में प्रवेश नही कर पाए। दोनों हाथियों ने छह एकड़ में लगी धान और एक एकड़ में लगी मकई को नष्ट कर दिया। मुखिया संतोष मुंडा ने हाथियों द्वारा फसल नष्ट किये जाने की सूचना पर किसानों से मिल कर उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें