फोटो गैलरी

Hindi Newsपुरी में आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे झारखंड के भाजपाई

पुरी में आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे झारखंड के भाजपाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। भाजपाई इसे मनाने की तौयारी में जुट गए हैं। प्रदेश से एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ता शुक्रवार को पुरी के लिए रवाना हुए। इसके अलावा भाजपा रांची महानगर...

पुरी में आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे झारखंड के भाजपाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 16 Sep 2016 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। भाजपाई इसे मनाने की तौयारी में जुट गए हैं। प्रदेश से एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ता शुक्रवार को पुरी के लिए रवाना हुए। इसके अलावा भाजपा रांची महानगर की ओर से शनिवार को 17 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री ने पार्टी के सभी स्तर के लोगों से कहा है कि उनका जन्मदिन न मनाएं। इस पर कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री के जन्मदिन को गरीबों की सेवा के रूप में मना रहे हैं।

गरीबों को खिलाएंगे खाना

खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष संजय सेठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुक्रवार को तपस्विनी एक्सप्रेस से पुरी रवाना हुए। सेठ ने कहा कि हम सादगी से गरीबों की सेवा भावना के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। इसलिए पुरी जेनरल क्लास से जा रहे हैं। भगवान जगन्नाथ से देश में शांति व उन्नति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। जिससे देश लगातार विकसित और प्रगति के मार्ग पर बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि पुरी में गरीबों को भोजन भी कराया जाएगा।

स्वच्छता दिवस के रूप में मनेगा जन्मदिन

भाजपा महानगर की ओर से मोदी का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी 17 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी मंडल में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ गरीबों के बीच फल बांटे जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह समेत प्रदेश के नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें