फोटो गैलरी

Hindi Newsहजारीबाग के बैंकों में घट नहीं रही लोगों की भीड़

हजारीबाग के बैंकों में घट नहीं रही लोगों की भीड़

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कतार में लगे लोगों के बीच शुक्रवार को दूसरे दिन भी चाय और बिस्किट बांटी। गुरुवार को हजारीबाग शहर से यह अभियान जिलाध्यक्ष आशीष सोनी की ओर से शुरू किया गया...

हजारीबाग के बैंकों में घट नहीं रही लोगों की भीड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Nov 2016 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कतार में लगे लोगों के बीच शुक्रवार को दूसरे दिन भी चाय और बिस्किट बांटी। गुरुवार को हजारीबाग शहर से यह अभियान जिलाध्यक्ष आशीष सोनी की ओर से शुरू किया गया था।

शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया मंगुरा शाखा, एसबीआई इचाक मोड़ और झारखंड ग्रामीण बैक के इचाक मोड़ शाखा में लोगों के बीच चाय, बिस्किट, मिनरल वाटर आदि का वितरण किया गया। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष आशीष और महामंत्री विकास सोनी ने कहा कि धीरे धीरे स्थिति अब सामान्य हो रही है। इस अभियान में मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार, कंचन मेहता, मजहर अंसारी, नितिश कुमार, मोहन प्रसाद, अजय कुमार, शिव कुमार मेहता साथ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें