फोटो गैलरी

Hindi Newsभवनाथपुर: मुखिया और उसके पति का ग्रामीणों ने पुतला फूंका

भवनाथपुर: मुखिया और उसके पति का ग्रामीणों ने पुतला फूंका

गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत अरसली उत्तरी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत के उपमुखिया शिवकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पंचायत के मुखिया प्रेमशीला देवी और पति पूर्व मुखिया श्यामसुंदर...

भवनाथपुर: मुखिया और उसके पति का ग्रामीणों ने पुतला फूंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Oct 2016 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत अरसली उत्तरी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत के उपमुखिया शिवकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पंचायत के मुखिया प्रेमशीला देवी और पति पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता का पुतला फूंका।

ग्रामीण लहराहा गांव के केसर कोरवा की पत्नी बिफनी देवी की मौत के बाद पंचायत के मुखिया द्वारा कफन नहीं दिए जाने आक्रोशित थे। ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर से पति-पत्नी दोनों के पुतला के साथ जुलूस निकाला, जो बस्ती भ्रमण करते हुए पुन: दुर्गा मंदिर पर पहुंची, जहां पुतला जलाया गया।

जुलूस में कफन चोर मुखिया मुर्दाबाद, भ्रष्ट मुखिया हाय-हाय, मुखिया की पति की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर उपमुखिया ने कहा कि आदिम जनजाति नि:संतान बिफनी देवी मौत की घटना बहुत दु:खद है। हम सभी लोग उनके परिवार के साथ हैं। लेकिन दुख की बात है कि मौत की खबर के बाद भी मुखिया द्वारा कफन नहीं दिया गया। ऐसे आदमी को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

तत्पश्चात अखबार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्री मांग पत्र पढ़कर सुनाया गया। जिसमें मृतक के अंधे पति को मुआवजा दिए जाने, मुखिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, लहराहा से टाउनशीप तक सड़क बनाने आदि शामिल है। मौके पर उमेश शर्मा, प्रणव ठाकुर, सुदामा विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, अख्तर अंसारी, पंकज विश्वकर्मा, अफताब अंसारी, रमेश राम आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें