फोटो गैलरी

Hindi Newsहंटरगंज में अज्ञात बीमारी से कोशीकेवाल गांव में दो की मौत

हंटरगंज में अज्ञात बीमारी से कोशीकेवाल गांव में दो की मौत

हंटरगंज के कोशीकेवाल गांव में 29 नवंबर को अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से एक अधेड़ और एक युवक की मौत हो गयी। मृतकों में आदित्य यादव का 15 वर्षीय पुत्र नंदू यादव और 55 वर्षीय सरयू यादव शामिल है। ...

हंटरगंज में अज्ञात बीमारी से कोशीकेवाल गांव में दो की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Nov 2016 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

हंटरगंज के कोशीकेवाल गांव में 29 नवंबर को अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से एक अधेड़ और एक युवक की मौत हो गयी। मृतकों में आदित्य यादव का 15 वर्षीय पुत्र नंदू यादव और 55 वर्षीय सरयू यादव शामिल है।

परिजनों के अनुसार सरयू पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इसका इलाज शेरघाटी में चल रहा था। स्थिति में सुधार होने पर वापस घर लौट आये थे। लेकिन दोबारा अचानक तबीयत बिगड़ गयी। इलाज के लिए ले हंटरगंज ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी। वहीं चंदू यादव की मौत 29 नवंबर की देर रात हुई। परिजनों ने बताया कि चंदू दिनभर खेत में काम कर घर वापस लौटा था। शाम को उसके सिर में चक्कर जैसा महसूस हुआ। परिजनों ने हंटरगंज कुलेश्वरी सेवा संस्था मे ंइलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। दोबारा 11 बजे राज में उसे बेचैनी महसूस हुई। परिजन कुछ कर पाते, इससे पहले उसकी मौत हो गयी। मौत से गांव में मातम है। वहीं परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। इस घटना से गांव में दहशत का आलम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें