फोटो गैलरी

Hindi Newsतीन हजार हड़ताली बिजलीकर्मी आज से रांची में डालेंगे डेरा

तीन हजार हड़ताली बिजलीकर्मी आज से रांची में डालेंगे डेरा

प्रदेश के तीन हजार दैनिक वेतनभोगी बिजलीकर्मी 11 मई से रांची में डेरा डालेंगे। वे लोग अनिश्चित काल के लिए बोरिया बिस्तर लेकर ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय के सामने अपना कैंप लगाएंगे। यह जानकारी झारखंड...

तीन हजार हड़ताली बिजलीकर्मी आज से रांची में डालेंगे डेरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 May 2017 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के तीन हजार दैनिक वेतनभोगी बिजलीकर्मी 11 मई से रांची में डेरा डालेंगे। वे लोग अनिश्चित काल के लिए बोरिया बिस्तर लेकर ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय के सामने अपना कैंप लगाएंगे। यह जानकारी झारखंड बिजली सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के अघ्यक्ष भानु कुमार ने दी।

कुमार ने कहा कि संघ ने हड़ताल का एलान कर दिया है। राज्य के कई जिलों में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम प्रबंधन के अधिकारियों के अड़ियल रूख के कारण संघ ने अनिश्चित काल के लिए रांची में डेरा डालने का फैसला किया है।

ज्ञात हो कि झारखंड बिजली सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के सदस्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को ठेका कंपनियों के हवाले करने की जगह सरकारी सेवा में लेने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को हुई वार्ता में बिजली संचरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने इन्हें कहा कि नौकरी करना है तो ठेका कंपनियों की करो या छोड़ दो। इसके बाद वे लोग वार्ता छोड़कर बीच में ही निकल गए और हड़ताल की घोषणा कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें