फोटो गैलरी

Hindi Newsरामगढ़ के रेलीगढ़ा बंद खदान से युवक का शव बरामद

रामगढ़ के रेलीगढ़ा बंद खदान से युवक का शव बरामद

गिद्दी बुध बाजार निवासी युवक मुकेश सिंह (24) का शव बुधवार को देर शाम में रेलीगढ़ा के बंद पोखरिया खदान से बरामद किया गया है। युवक आटीआई की रामगढ़ में पढ़ाई कर रहा था। मुकेश बुध बाजार निवासी गुप्तेश्वर...

रामगढ़ के रेलीगढ़ा बंद खदान से युवक का शव बरामद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गिद्दी बुध बाजार निवासी युवक मुकेश सिंह (24) का शव बुधवार को देर शाम में रेलीगढ़ा के बंद पोखरिया खदान से बरामद किया गया है। युवक आटीआई की रामगढ़ में पढ़ाई कर रहा था। मुकेश बुध बाजार निवासी गुप्तेश्वर सिंह का पुत्र था।

कॉलोनी के लोगो ने बताया युवक बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे से घर से गायब था। दोपहर तक जब वह घर नहीं आया। तब एक बजे से उसे परिजन और कॉलोनी के लोग खोजने लगे। बाद में शाम में लगभग 5 बजे उसका शव बुध बाजार के बगल में स्थित रेलीगढ़ा की बंद पोखरिया खदान में पानी में देखा गया। युवक खदान में अंजाने में डूब गया या वह खदान कूदकर जान दिया है। यह पता नहीं चल पाया है। पर युवक के मूंह से झाग निकल रहा था और हाथ पांव टेढ़ा हो गया था। इधर गिद्दी पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में ले लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें