फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची के कांग्रेसियों का आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना

रांची के कांग्रेसियों का आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना

हत्यारी सरकार इस्तीफा दो..., मोदी फेस्ट मनाना बंद करो..., रघुवर सरकार कानून बहाल रखने में विफल है। कुछ इसी तरह नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे...

रांची के कांग्रेसियों का आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 May 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हत्यारी सरकार इस्तीफा दो..., मोदी फेस्ट मनाना बंद करो..., रघुवर सरकार कानून बहाल रखने में विफल है। कुछ इसी तरह नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तथा केन्द्र सरकार के तीन साल की अराजकता एवं वादा खिलाफी के खिलाफ रांची महानगर व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल ने प्रदर्शन किया।

अख्तर अली और अख्तर हुसैन के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तक धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए आलोक दुबे ने कहा कि दोनों घटनाएं राज्य को कलंकित करने वाली हैं। प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वारिश कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को यहां की सरकार टारगेट कर रही है। किशोर शाहदेव ने कहा कि अफवाहों का बाजार गर्म है और सरकार भी अफवाहों के भंवर जाल में फंसी है। धरना में सूर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहु, तौकिर अख्तर, फिरोज रिजवी मुन्ना, गुलाम सरवर, विनय सिन्हा दीपू, मो जुगनू, अभिषेक साहु, संजीत यादव, खादिजा खातून, नसीमा खातून, अख्तरी खातून, मेहरून खातून, देवांती देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें