फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17 अक्तूबर से

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17 अक्तूबर से

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17-18 अक्तूबर को रांची में बुलाई गई है। इस बैठक में पुरानी कार्यसमिति के सदस्य ही शामिल होंगे। नई कार्यसमिति की घोषणा इस बैठक के बाद किए जाने की संभावना है। पार्टी के...

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17 अक्तूबर से
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Oct 2016 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17-18 अक्तूबर को रांची में बुलाई गई है। इस बैठक में पुरानी कार्यसमिति के सदस्य ही शामिल होंगे। नई कार्यसमिति की घोषणा इस बैठक के बाद किए जाने की संभावना है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल ने बताया कि 17 अक्तूबर को प्रदेश कार्यालय में 11 बजे से कोर कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद तीन बजे से प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक होगी। 18 अक्तूबर को स्वागतम बेंक्वेट हॉल में 11 बजे से कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें